Boiler Exploded: बंगलादेश में चावल मिल में बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत

Thu, Jan 04 , 2024, 03:36 AM

Source :

ढाका। बंगलादेश में ठाकुरगांव के सदर उपजिला के पल्ली विद्युत क्षेत्र (Palli electricity area) में गुरुवार को एक चावल मिल में बॉयलर फटने (boiler exploded) से मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।
ठाकुरगांव पुलिस स्टेशन (Thakurgaon police station) के प्रभारी अधिकारी फिरोज वाहिद ने कहा कि सुबह 9:15 बजे सईदुर रहमान नामक व्यक्ति की चावल मिल (rice mill) का बॉयलर फट गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, विस्फोट के बाद चावल मिल में आग भी लग गई। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और तुरंत आग पर काबू पा लिया। घायलों को ठाकुरगांव सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups