Palestinian-Israeli conflict: इज़रायल ने गाजा पर 45 हजार से अधिक बम, रॉकेट गिराए

Thu, Jan 04 , 2024, 10:30 AM

Source : Uni India

गाजा। इजरायली सेना (Israeli army) ने सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष (Palestinian-Israeli conflict) बढ़ने के बाद से गाजा पट्टी पर 65 हजार टन से अधिक वजन वाले 45 हजार से अधिक रॉकेट और बम (rockets and bombs) गिराए हैं। गाजा में सरकारी मीडिया कार्यालय (government media office) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कार्यालय ने एक बयान में कहा, “इजरायल के कब्जे वाले विमानों ने नरसंहार युद्ध के दौरान गाजा पट्टी पर 45 हजार से अधिक रॉकेट और विशाल बम गिराए, जिनमें से कुछ में 2 दो हजार पाउंड विस्फोटक (thousand pounds of explosives) थे।”
कार्यालय ने कहा कि गाजा पट्टी पर गिराए गए विस्फोटकों का वजन 65 हजार टन से अधिक है। सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी से इज़राइल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया तथा उसके लड़ाकों ने सीमा का उल्लंघन कर सैन्य ठिकानों दोनों पर हमला किया।
इसके चलते इज़राइल में 1,200 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया। इज़रायल ने जवाबी हमले शुरू किए, गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इजरायली हमलों के परिणामस्वरूप गाजा में अब तक 22,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups