Helicopter Crashed into a Lake: ब्राज़ील में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Wed, Jan 03 , 2024, 11:14 AM

Source : Uni India

साओ पाउलो। ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिनस गेरैस (Minas Gerais) में स्थित कैपिटोलियो शहर में एक हेलीकॉप्टर के झील में दुर्घटनाग्रस्त (helicopter crashed into a lake) होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए है। स्थानीय मीडिया (Local media) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीडिया ने स्थानीय अग्निशमन विभाग (fire department) की प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में फर्नास झील का दौरा करने वाले कुछ पर्यटकों शामिल थे। हेलीकॉप्टर में टेकऑफ़ के समय तकनीकी समस्याएं थीं, जिसके कारण विमान पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो और तस्वीरों में दुर्घटना के उस क्षण को कैद किया गया, जब गर्मी की छुट्टियों के दौरान हजारों लोग झील के आसपास टहल रहे थे।
ब्राजीलियाई वायु सेना के अनुसार, घटना की जांच के लिए देश के वैमानिकी दुर्घटना अनुसंधान और रोकथाम केंद्र के निरीक्षकों को बुलाया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups