टोक्यो: टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई. स्थानीय मीडिया द्वारा जारी एक वीडियो में हनेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापान एयरलाइंस (japan airlines) का एक विमान आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना से हड़कंप मच गया है. विमान में सवार 350 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
अनुमान लगाया जा रहा है कि विमान और जापान कोस्ट गार्ड विमान के बीच टक्कर के कारण आग लगी होगी. टोक्यो अग्निशमन विभाग (Tokyo Fire Department) ने यह जानकारी दी. परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है।
Japan Airlines flight JL516, an Airbus A350 has collided with a Coast Guard aircraft on the runway at Tokyo-Haneda Airport. The aircraft is on fire with rescue operations underway. pic.twitter.com/BygfKxZBgh
— Breaking Aviation News & Videos (@aviationbrk) January 2, 2024
जब विमान में आग लगी तो उसमें 350 लोग सवार थे. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल विमान में लगी आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 02 , 2024, 04:36 AM