गाजा में इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले में 15 की मौत

Tue, Jan 02 , 2024, 10:26 AM

Source : Uni India

गाजा। मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह शहर (Deir al-Balah city) पर सोमवार को इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले (Israeli airstrike) में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
स्थानीय फिलिस्तीनी (Local Palestinian) सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने शिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि इजरायल ने हवाई हमले (Israel strike) के जरिए एक घर को निशाना बनाया, जिस पर विस्थापित लोग रहे रहे थे। ये लोग इजरायल की ओर से किए जा रहे हमले के कारण अपने घर छोड़कर भाग गए थे। सूत्रों ने कहा कि बचावकर्मी वर्तमान में मलबे के नीचे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस हवाई हमले से पहले, गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इजरायल की ओर से किए जा रहे हवाई हमलों में अब तक मरने वालों की संख्या 21,978 बताई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups