जकार्ता, 31 दिसंबर (वार्ता)। इंडोनेशिया (Indonesia) के पूर्वी प्रांत पापुआ में रविवार को भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई, लेकिन सुनामी आने की कोई संभावना नहीं है।
मौसमएजेंसी ने पहले कहा था कि भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके रविवार को जकार्ता समयानुसार तड़के 00:16 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र पापुआ प्रांत के सरमी रीजेंसी से एक किलोमीटर दक्षिण में और 50 किमी की गहराई में स्थित था।
एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है, क्योंकि भूकंप के झटकों से बड़ी लहरें नहीं उठेंगी।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं,क्योंकि यह "पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर" नामक संवेदनशील भूकंप-प्रभावित क्षेत्र में स्थित है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 31 , 2023, 10:09 AM