नामपेह। कंबोडिया में कोविड -19 (Covid-19) के नये वेरिएंट (new variant JN.1) जेएन.1 के चार मामलों की पहचान की गयी है जो इस वायरस में बहुत अधिक उत्परिवर्तन (mutation) के बाद सामने आये बीए.2़ 86 श्रृंखला का ही है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से जारी बयान के मुताबिक 28 दिसंबर को कंबोडिया में पाश्चर इंस्टीट्यूट (Pasteur Institute) से प्राप्त परिणामों में चार व्यक्तियों में कोविड -19 जेएन.1 का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इन सभी का इलाज किया गया और इलाज के बाद सभी ठीक भी हो गये लेकिन ऐहतियात के रूप में यह सभी लोग अपने अपने घरों में क्वारंटीन हैं।”
बयान के अनुसार कोरोना के इस वेरिएंट को डब्ल्यूएचओ ने “ वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट ” की संज्ञा दी है। जे एन.1 वेरिएंट सबसे पहले सितंबर में अमेरिका में पता चलाथा। डब्ल्यूएचओ ने इस वेरिएंट को जनस्वास्थ्य के लिए कम खतरे का बताया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 29 , 2023, 03:06 AM