IAF AFCAT Admit Card 2023 Date: वायु सेना आज जारी करेगा AFCAT 2 का एडमिट कार्ड!  ऐसे करें डाउनलोड

Thu, Aug 10 , 2023, 12:46 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

IAF AFCAT Admit Card 2023 Date: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) आज यानी 10 अगस्त को शाम 5 से 6 बजे के आसपास AFCAT 2 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (IAF AFCAT Admit Card) देख सकते हैं. उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड (IAF AFCAT Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं.
AFCAT परीक्षा 25 से 27 अगस्त 2023 तक लगातार तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड (IAF AFCAT Admit Card 2023) डाउनलोड करना होगा. किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा. ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार के पास अपना यूजरनेम और पासवर्ड होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://afcat.cdac.in/AFCAT/ के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड (IAF AFCAT Admit Card) देख सकते हैं.
 ऐसे करें डाउनलोड

  • IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं.
  • ‘उम्मीदवार लॉगिन’ टैब पर जाएं और ‘AFCAT 02/2023’ पर क्लिक करें.
  • अब आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा.
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए “डाउनलोड एडमिट कार्ड” पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें.

AFCAT परीक्षा केंद्र पर इन चीजों को ले जाना है जरूरी

  • AFCAT 2 एडमिट कार्ड का प्रिंट.
  • मूल आधार कार्ड (फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी).
  • एक अन्य वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति जैसे पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र/कॉलेज पहचान पत्र या कोई अन्य वैध फोटो पहचान प्रमाण, जिसमें नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि का विवरण और एक स्पष्ट फोटोग्राफ हो (फोटोकॉपी है) स्वीकार्य नहीं).
  • इसके अलावा परीक्षा के समय दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ – ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किए गए फोटो के समान ही आवश्यक हैं.
  • अटेंडेट शीट और रफवर्क पर हस्ताक्षर करने के लिए बॉलपॉइंट पेन (नीला या काला)

यदि कोई उम्मीदवार अपना IAF AFCAT Admit Card 2023 डाउनलोड करने में सक्षम नहीं है, तो वह 020-25503105 या 020-25503106) पर संपर्क कर सकते हैं या afcatcel@cdac.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups