बारिश के मौसम में क्या आपको भी आ रही है बार-बार छींक? ये इस बीमारी का लक्षण

Wed, Jul 12 , 2023, 06:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बारिश के इस मौसम में कई लोगों को लगातार छींक (Sneeze) आने की समस्या हो रही है. लगातार छींक आने की वजह से सिर में दर्द और हल्का बुखार भी हो जाता है.अधिकतर लोगों को लगता है कि छींक आना एक सामान्य समस्या है, लेकिन ऐसा नहीं है. छींक का बार-बार आना एलर्जी राइनाइटिस की बीमारी है. ये डिजीज बारिश के मौसम में ट्रिगर हो जाती है. उमस, कूलर में माइट्स (mites) इस समस्या को आसानी से ट्रिगर कर देते हैं. इस कारण ही बार-बार छींक आती है. अगर आपको लगातार ये समस्या बनी हुई है तो ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर लंबे समय तक ये बीमारी बनी रहती है तो शरीर के कई ऑर्गन पर इसका असर हो सकता है. जिससे बाद में काफी परेशानी हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि दो या तीन दिन तक ये परेशानी होना नॉर्मल है, लेकिन अगर इससे ज्यादा समय तक ये परेशानी बनी हुई है तो इलाज जरूरी है.

एलर्जी से बचें
डॉक्टर आरपी पराशर बताते हैं कि जिन चीजों से आपको एलर्जी है उनके संपर्क में आने से बचें. ऐसा न करने से छींक आने की समस्या लंबे समय तक परेशान कर सकती है. कई लोगों को ठंडी हवा में सांस लेने से भी एलर्जी हो सकती है. ऐसे में इस समय पहाड़ी इलाकों में भी जाने से बचना चाहिए. अगर आपके आसपास मौजूद किसी व्यक्ति को वायरल बुखार या छींक (viral fever or sneezing) आने की समस्या है तो उससे भी दूरी बनाकर रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है.

इस स्थिति में डॉक्टर को दिखाएं
अगर आपको छींक के साथ खांसी, बुखार भी है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें. ये लक्षण किसी वायरल संक्रमण की शुरुआत हो सकते हैं. ये साइनस की समस्या भी हो सकती है. डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक दवाओं का परामर्श दे सकता है. इससे ये परेशानी काबू में आ जाती है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups