मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) (Foreign Portfolio Investors (FPIs) ने अप्रैल महीने में अब तक दो कारोबारी दिवस में भारतीय पूंजी बाजार (Indian Capital Market) से 21,964 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।
शुद्ध निकासी एफपीआई (FPI) द्वारा बाजार में निवेश की गयी राशि और निकाली गयी राशि का अंतर है। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दो दिन में शुद्ध रूप से 19,837 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। डेट में भी उन्होंने 2,296 करोड़ रुपये की बिकवाली की।
हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा। उन्होंने हाइब्रिड उपकरणों में 1.12 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में शुद्ध रूप से 168 करोड़ रुपये लगाये।
इससे पहले, मार्च में एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार से 1,26,991 करोड़ रुपये निकाले थे जो अब तक की सबसे बड़ी निकासी है। फरवरी में उनका निवेश 37,847 करोड़ रुपये सकारात्मक रहा था जबकि जनवरी में उन्होंने 29,071 करोड़ रुपये निकाले थे।
इस प्रकार मौजूदा कैलेंडर वर्ष में एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार से 1,40,179 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी कर चुके हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 05 , 2026, 04:04 PM