Politics: नीतीश ने बिहार की जनता को चौपट कानून व्यवस्था से निजात दिलाया: उमेश सिंह कुशवाहा!

Sun, Apr 05 , 2026, 07:11 PM

Source : Uni India

पटना।  बिहार जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal United) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि बिहार की बागडोर सम्हालते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को जंगलराज मिला था,लेकिन पिछले दो दशकों में उन्होंने प्रदेश में सुशासन का प्रतिमान स्थापित किया और जनता को उस चौपट कानून व्यवस्था से निजात दिलाया। कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार ने वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर सम्हाली थी और उसके बाद राज्य को धीरे धीरे जंगलराज से मुक्त कर सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की तरफ ले जाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के कार्यकाल में जो बिहार बदहाल, चैपट और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के कारण देश-दुनिया में बदनाम था, उसी बिहार को श्री कुमार ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से सुशासन के प्रतिमान के रूप में स्थापित किया है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 में राज्य में मात्र 817 पुलिस थाने थे, जिनकी स्थिति जर्जर थी। आज आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थानों की संख्या बढ़कर 1380 से अधिक हो चुकी है। पुलिस वाहनों की संख्या लगभग 4 हजार से बढ़कर 12 हजार से अधिक हो गई है, वहीं 2005 में पुलिस बल की संख्या 42 हजार थी, जो आज बढ़कर 1 लाख 40 हजार से अधिक हो चुकी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups