तेहरान। ईरान (Iran) में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने इस्फ़हान (Isfahan) शहर के ऊपर एक अमेरिकी ड्रोन एमक्यू-9 रीपर (US Drone MQ-9 Reaper) को मार गिराया (Shot down) है।
प्रेस टीवी ने आईआरजीसी (IRGC) के एक बयान का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी है।
इससे पहले, ईरान के खातम अल-अंबिया सैन्य कमांड के केन्द्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी (Spokesperson Ibrahim Zolfaghari) ने कहा था कि ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों ने शुक्रवार को तीन एमक्यू-9 रणनीतिक ड्रोनों (MQ-9 Strategic Drones) को निष्क्रिय कर दिया था।
गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू कर दिए थे, जिससे जान माल का काफी नुकसान हुआ। ईरान, इज़रायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले कर रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 05 , 2026, 10:42 AM