Possibility of Light: दिल्ली में हल्की बारिश और आंधी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Sun, Mar 29 , 2026, 09:24 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात से ही शहर में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों में 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर और बुद्धा जयंती पार्क जैसे इलाकों में रविवार शाम के बाद हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं सोमवार को भी शाम से रात तक बूंदाबांदी जारी रहने और 20-30 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव के चलते अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि रविवार को दिन के समय गर्मी का असर बना रहा और अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups