Athletics Events: सोमवार से एथलेटिक्स स्पर्धाएं, 17 विधाओं में 102 पदकों के लिए मुकाबला

Sun, Mar 29 , 2026, 08:57 PM

Source : Uni India

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स स्पर्धाओं (athletics competitions) में कुल 17 विधाएं शामिल हैं, जिनमें 100 मीटर की दौड़ से लेकर 10,000 मीटर की लंबी दूरी की रेस, हर्डल्स, रिले रेस तथा ऊंची और लंबी कूद प्रमुख आकर्षण होंगी। सोमवार को पहले ही दिन डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। जिला पीआरओ (PRO) ने रविवार को बताया कि सोमवार की शाम तक 400 मीटर दौड़ और रिले रेस के साथ प्रतिस्पर्धा चरम पर पहुंचेगी और विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में कुल 102 पदकों के लिए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के 33 खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो घरेलू मैदान (home turf) पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

इस आयोजन के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। खिलाड़ियों के ठहरने हेतु शहर के 13 होटलों को चिन्हित किया गया है तथा उनके आवागमन के लिए एसी वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा, चिकित्सा और अग्निशमन सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा खिलाड़ियों और अधिकारियों को बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने की योजना बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत रायपुर में उद्घाटन के बाद अब प्रतियोगिताएं बस्तर के जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 30 मार्च से शुरू होंगी। इस आयोजन में देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 443 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभंकर ‘मोर वीर’ जनजातीय युवाओं की ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। यह आयोजन न केवल जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि बस्तर को खेल गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups