Recruitment for: आंध्र प्रदेश में 638 डॉक्टर पदों पर भर्ती में पारदर्शिता होगी: स्वास्थ्य मंत्री

Sun, Mar 29 , 2026, 09:00 PM

Source : Uni India

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव (Satya Kumar Yadav) ने कहा है कि राज्य में 638 डॉक्टर पदों की भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी और इंटरव्यू प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। रविवार को जारी बयान में उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य विभाग (Public Health) पहली बार मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए ऑनलाइन इंटरैक्शन आयोजित कर रहा है। सिविल असिस्टेंट सर्जन (CAS) पदों के लिए चयनित एमबीबीएस उम्मीदवारों को भी ऑनलाइन माध्यम से ही नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। मंत्री के अनुसार, सोमवार से शुरू होने वाली इंटरव्यू प्रक्रिया एपी ऑनलाइन के सहयोग से करीब 34 घंटे में पूरी कर ली जाएगी। कुल 611 डॉक्टरों को उनकी वरीयता के अनुसार ऑनलाइन पोस्टिंग दी जाएगी, जो आरक्षण और अन्य सरकारी नियमों के अनुरूप होगी।

मेडिकल एवं स्वास्थ्य विभाग भर्ती बोर्ड ने हाल ही में 638 पदों के लिए चयन सूची जारी की है, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के मेडिकल ऑफिसर और शिक्षण अस्पतालों में ट्यूटर शामिल हैं। कुल पदों में से 124 पद ट्यूटर के हैं। मंत्री ने बताया कि खेल कोटा से संबंधित पदों को छोड़कर शेष 611 पदों के लिए उम्मीदवार सोमवार सुबह 11 बजे से मंगलवार शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 2-3 घंटे के भीतर उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत पते पर अस्पतालों के नाम सहित नियुक्ति आदेश भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को 15 दिनों के भीतर संबंधित जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग या शिक्षण अस्पतालों में रिपोर्ट करना होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups