Iran-Houthi Conflict Warning : ईयू की समुद्री सुरक्षा संस्था की चेतावनी, हर समय यमन के जलक्षेत्र से दूर रहें!

Sun, Mar 29 , 2026, 08:06 PM

Source : Uni India

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (European Union ) की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (Maritime Security Agency) ने जहाजों को यमन के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में प्रवेश न करने की चेतावनी दी है, क्योंकि ईरान समर्थित हूती विद्रोही समूह द्वारा व्यापारिक जहाजों पर हमले फिर शुरू किए जाने की आशंका जताई गई है। यह चेतावनी ऐसे समय जारी की गयी है जब हूती विद्रोहियों ने शनिवार को इज़राइल पर मिसाइल हमले किए और आगे भी हमले जारी रखने की घोषणा की।

यूरोपीय संघ नौसैनिक बल 'एस्पिडीज' मिशन (mission Aspides) ने कहा कि विशेष रूप से लाल सागर और अदन की खाड़ी में खतरा बना हुआ है और अमेरिका या इज़राइल से जुड़े जहाजों को यमन के जलक्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है, जब तक कि खतरे का स्तर कम न हो जाए। रिपोर्ट के मुताबिक इज़राइली हितों से जुड़े जहाजों के लिए खतरे का स्तर "उच्च" आंका गया है, जबकि अमेरिका या इज़रायल से असंबद्ध जहाजों के लिए यह "मध्यम" स्तर का है। विशेषज्ञों के अनुसार, हूती अब तक बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के जरिए समुद्री यातायात बाधित करने की अपने सबसे प्रभावी क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं कर पाए हैं, जो लाल सागर को वैश्विक व्यापार मार्गों से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups