Stock Market Review: ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा!

Sun, Mar 29 , 2026, 06:53 PM

Source : Uni India

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock markets) में पिछले कुछ सप्ताह से जारी गिरावट के बीच आने वाले सप्ताह में एक बार फिर निवेशकों की नजर ईरान युद्ध की स्थिति पर रहेगी। इसके अलावा, आने वाले सप्ताह में कुछ प्रमुख आंकड़े भी आने वाले हैं। सोमवार 30 मार्च को फरवरी के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होने हैं। पश्चिम एशिया संकट (West Asian crisis) शुरू होने के बाद की तस्वीर बताने वाला मार्च का पहला वृहत आंकड़ा विनिर्माण पीएमआई का होगा जो 02 अप्रैल को जारी होगा। वाहनों की बिक्री के कंपनियों के अलग-अलग आंकड़े भी 01 और 02 अप्रैल को जारी किये जायेंगे। इन सभी कारकों का असर शेयर बाजारों पर दिखेगा।

 


बीते सप्ताह गुरुवार को रामनवमी के अवकाश के कारण बाजार में चार दिन ही कारोबार हुआ। सोमवार और शुक्रवार को बड़ी गिरावट रही जबकि मंगलवार और बुधवार को लिवाली को जोर रहा। बीएसई का सेंसेक्स पिछले सप्ताह 949.74 अंक (1.27 प्रतिशत) लुढ़ककर शुक्रवार को 73,583.22 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी इस दौरान 294.90 अंक यानी 1.27 प्रतिशत टूटकर 22,819.60 अंक पर आ गया। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.13 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.63 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।

 


सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शेयरों में साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। बीईएल का शेयर सबसे अधिक पांच फीसदी टूटा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का 4.69 प्रतिशत, ट्रेंट का 4.64, भारतीय स्टेट बैंक का 3.62, एचडीएफसी बैंक का 3.10, टाइटन का 3.09 और अडानी पोर्ट्स का 2.01 प्रतिशत फिसल गया।

 


टाटा स्टील का शेयर 1.75 प्रतिशत, आईटीसी का 1.72, मारुति सुजुकी का 1.70, एनटीपीसी का 1.29 और इंडिगो का 1.16 प्रतिशत गिर गया। आईसीआईसीआई बैंक, बजाज, फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयर भी नीचे बंद हुए।

 


एलएंडटी में सबसे अधिक 3.82 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी दर्ज की गयी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) का शेयर 2.22 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 1.68, इंफोसिस का 1.23, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.14 और सनफार्मा का 1.02 प्रतिशत ऊपर रहा। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इटरनल और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त में रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups