जयपुर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी ( Bharatiya Janata Party) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच भारत को पूरी तरह सक्षम और मजबूत होने एवं अफवाहों पर विश्वास नहीं करने का संदेश दिया है लेकिन विपक्ष इस वैश्विक संकट के समय राजनीति कर रहा है जो शर्मनाक है।
राठौड़ ने रविवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को सुना और इस अवसर पर यह बात कही। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि आपदा और चुनौती के समय राजनीति करना उचित नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि देश में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं, इसके बावजूद कांग्रेस लगातार प्रदर्शन और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी दलों को मिलकर समाधान खोजने की आवश्यकता है, न कि राजनीतिक लाभ लेने की। श्री राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 'इंतजार की राजनीति' छोड़कर सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। जनता के बीच रहकर सकारात्मक योगदान देना ही सच्ची राजनीति है। अफवाह फैलाने और गलत सलाह देने से बचना चाहिए। श्री गहलोत तो ऐसे इंतजार कर रहे है जैसे वो मुख्यमंत्री बनना चाहते है। उन्हें मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद कर धरातल पर आना चाहिए। समाज की सेवा करें एवं अफवाह नहीं फैलाएं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को चाहिए कि जैसे कोविड के दौरान विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भाजपा ने पूर्ण सहयोग दिया था, उसी तर्ज पर आज कांग्रेस विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाए, जनता के साथ मिलकर सरकार को सहयोग करें। राठौड़ ने कहा कि सभी संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र हैं और अपना कार्य निष्पक्ष रूप से कर रही हैं। चुनाव आयोग जब भी चुनाव की घोषणा करेगा, भाजपा पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों (Panchayat elections) में भाजपा विकास, सेवा और समर्पण के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 29 , 2026, 06:44 PM