Politics: मोदी सरकार ने ऐतिहासिक संघर्षों के बाद हासिल मजदूरों के अधिकारों को छीन लिया है: धीरेन्द्र झा!

Sun, Mar 29 , 2026, 06:06 PM

Source : Uni India

दरभंगा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन वादी (CPI ML) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा (Dhirendra Jha) ने रविवार को कहा कि चार श्रम संहिताओं के जरिये मोदी सरका र(Modi government) ने मजदूरों की उस आजादी को छीन लिया है, जिसे आजादी से पूर्व और आजादी के बाद ऐतिहासिक संघर्षों से हासिल किया गया था। झा ने भाकपा-माले के 13वें जिला सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकर ने यूनियन बनाने, हड़ताल करने, वाजिब मजदूरी, वेतन मांगने के अधिकारों में कटौती करने के साथ काम के मनमाने घंटे तय करने के प्रावधान बनाये हैं। उन्होंने कहा कि जोर जबरदस्ती से किसानों की जमीन छीनी जा रही है और दलित गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। 

दलितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर हमले बढे हैं और पूरा तंत्र हमलावरों के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर बढ़ते हमले, मनरेगा की ह्त्या और 04 श्रम संहिताओं के खिलाफ पंचायतों और वार्डों में साप्ताहिक मई दिवस मनाया जायेगा और 20 मई को मनरेगा मजदूरों की संयुक्त राष्ट्रीय हड़ताल होगी। भाकपा- माले नेता ने कहा कि रोजगार मांग रहे युवाओं पर सरकार लाठियां भांज रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के निजीकरण के जरिये एकतरफ जहाँ शिक्षा अधिकार पर हमले किये जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ भेदभाव और अभिवन्चना को संस्थागत मान्यता देने के लिए यूजीसी एक्ट का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समग्रता में भाजपा की फासीवादी सरकार देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों को समाप्त कर कॉर्पोरेट मनुवादी तानाशाही स्थापित करना चाहती है।

सम्मेलन के राज्य पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि बिहार के अन्दर भाजपा - जदयू की सरकार बनते ही गरीबों पर बुलडोजर अभियान की शुरुआत हो गई है। जहां एक तरफ गरीबों 3 डिसमिल जमीन देने का घोषणा सरकार कर रही है वहीं, दूसरी तरफ लगातार बिहार के अन्दर गरीबों को उजाड़ने वाले नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के अन्दर दलित गरीबों को एकजुट कर गरीब बसाओ आंदोलन की शुरुआत की जायेगीं।

भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि पार्टी का 12वाँ राज्य सम्मेलन 16 -18 मई को दरभंगा में प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला कमिटी इसकी मेजबानी करेगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन मिथिलांचल की राजनीति को वामपंथी दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगीं।  यादव ने कहा कि इस सम्मेलन में राज्य भर से 1000 से ज्यादा नेता, सांसद, विधायक, विधान पार्षद सहित भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य एवं अन्य राज्यों के शीर्ष नेता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जारी जिला सम्मेलन से नई जिला कमिटी का चुनाव होगा और फिर नव गठित जिला कमिटी, जिला सचिव का चुनाव करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी समूचे जिले में बुलडोजर राज के खिलाफ दलित गरीब बसाओ आंदोलन तेज करेगी। इस अवसर पर नेयाज अहमद, अशोक पासवान, शनिचरी देवी, नंदलाल ठाकुर, प्रो. सुरेंद्र प्रसाद सुमन सहित कई लोग शामिल थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups