इंडिगो नवी मुंबई से 30 से अधिक नये मार्गों पर शुरू करेगी उड़ानें

Sun, Mar 29 , 2026, 01:11 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख विमान सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो (IndiGo Company) ने 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Navi Mumbai International Airport) से 30 से अधिक नये मार्गों पर उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।
एयरलाइंस ने रविवार को बताया कि नये मार्गों में नवी मुंबई से आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगांव, चंडीगढ़, दीव, कन्नूर, कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी और विशाखापत्तनम् के लिए उड़ानें शामिल होंगी।
इन उड़ानों के साथ नवी मुंबई से और नवी मुंबई के लिए इंडिगो की सप्ताह में 400 से अधिक उड़ानें हो जायेंगी।
विमान सेवा कंपनी ने आज ही गुजरात के भावनगर और महाराष्ट्र के नवी मुंबई के बीच भी उड़ान शुरू की है। इस मार्ग पर एटीआर विमान का परिचालन किया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups