SIR Almora Preparations : अल्मोड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, बीएलओ को दिया जा रहा प्रशिक्षण!

Tue, Mar 24 , 2026, 08:33 PM

Source : Uni India

अल्मोड़ा।  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल संचालन के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह (Anshul Singh) के निर्देश पर मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात बीएलओ को मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने सहित आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और सूची को त्रुटिरहित बनाना प्राथमिकता होगी। 

बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही बीएलो को गणना फॉर्म भरने, प्राप्त करने और मोबाइल एप के माध्यम से डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया भी सिखाई जा रही है ताकि कार्य को पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता के साथ पूरा किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यह अभियान समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें। जिलाधिकारी सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे अपने नामों का सत्यापन अवश्य कराएं और आवश्यक संशोधन समय रहते सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार तथा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश बत्रा और राजेश कुमार द्वारा दिया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups