Suman Congratulates Nitish: डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी!

Tue, Mar 24 , 2026, 07:20 PM

Source : Uni India

पटना। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (National President of the Hindustani) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन (Dr. Santosh Kumar Suman) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को जनता दल (United) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. सुमन ने आज बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं सर्वसमावेशी सोच बिहार की राजनीति को एक स्थिर एवं सकारात्मक दिशा देती रही है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) लगातार सशक्त हुआ है तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है। सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में राजग परिवार और अधिक मजबूत होगा तथा बिहार विकास और सामाजिक न्याय के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।डॉ. सुमन ने ईश्वर से मुख्यमंत्री श्री कुमार के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups