Football Asia Cup India:  खालिद जमील ने हांगकांग के खिलाफ एशिया कप क्वालिफायर के लिए की 23 सदस्यीय टीम घोषित की!

Tue, Mar 24 , 2026, 08:01 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील (Head Coach Khalid Jamil) ने एएफसी एशिया कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर्स के अंतिम दौर में हांगकांग, के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह मैच 31 मार्च 2026 को खेला जाएगा। ब्लू टाइगर्स (Blue Tigers) ने मंगलवार से कोच्चि में अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिया है, जहां 20 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पहले ही पहुंच चुके हैं। डिफेंडर अनवर अली, मिडफील्डर जैक्सन सिंह थौनाओजम और फॉरवर्ड एडमंड लालरिंदिका, जिन्होंने 23 मार्च को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ अपना अंतिम आईएसएल मैच खेला, मंगलवार को बाद में टीम से जुड़ेंगे।

भारत के एशिया कप के लिए पहले ही बाहर हो जाने के कारण यह मुकाबला भविष्य की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्य कोच खालिद जमील ने कहा, “यह हमारे लिए भविष्य की टीम तैयार करने का अच्छा अवसर है। हमारे पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो फिलहाल अंडर-20 और अंडर-23 राष्ट्रीय टीमों के साथ जुड़े हैं और मालदीव में सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप तथा अरुणाचल प्रदेश में अंडर-23 ट्राई-नेशन टूर्नामेंट खेल रहे हैं। हमारे सहायक कोच महेश खुद अंडर-20 टीम के साथ हैं, जिससे उन्हें सीनियर टीम की प्रणाली से जोड़ने में मदद मिलेगी।”

टीम:
गोलकीपर: अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ
डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, निखिल पूजारि, राहुल भेके, रोशन सिंह नाओरेम, संदीप झिंगन
मिडफील्डर: आशिक कुरुनियान, दानिश फारूक भट्ट, जैक्सन सिंह थौनाओजम, लालेंगमाविया राल्टे, साहल अब्दुल समद
फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, फारुख चौधरी, लल्लियांजुआला छांगते, लिस्टन कोलाको, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups