शत्रु देशों को किसी भी सूरत में...! अमेरिका-इजरायल के अलावा अन्य देशों के जहाजों को निकलने का रास्ता दिया जाएगा: पेजेशकियान

Tue, Mar 24 , 2026, 01:16 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

तेहरान: ईरान ने अमेरिका और इज़रायल को छोड़कर अन्य देशाें के जहाजों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुज़रने की अनुमति देने के लिए कई कदम उठाए हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान (Iranian President Masoud Pezeshkian) के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। पेजेशकियान ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ (Pakistani Prime Minister Shehbaz Sharif) के साथ हुई फोन वार्ता में कहा, "किसी भी सूरत में, ईरान ने इस जलमार्ग से जहाज़ों के पार होने के लिए सुरक्षा एवं रक्षा के इंतजाम किये गये हैं। 

शत्रु देशों को छोड़कर अन्य देशों के जहाजों को इस रास्ते से गुज़रने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई सहित कई लोगों की मौत हुई। 

इसके जवाब में, ईरान ने इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जहां से पूरी दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल एवं तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) होकर गुजरती है। इससे पूरी दुनिया में कच्चे तेल का निर्यात प्रभावित हुआ है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups