Sarhul and Eid-ul-Fitr: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Jharkhand Governor Santosh Kumar Gangwar) और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने राज्यवासियों को प्रकृति पर्व सरहुल और ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इन त्योहारों को प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। गंगवार ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रकृति पर्व ‘सरहुल’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व प्रकृति के नवजीवन, उल्लास और आशा का प्रतीक है तथा हमें पर्यावरण संरक्षण और सामंजस्यपूर्ण जीवन की प्रेरणा देता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे।
वहीं उन्होंने ने लिखा, ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद! यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियाँ एवं समृद्धि लाए तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को और सुदृढ़ करे। सोरेन ने लिखा, प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार। सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।
सरहुल का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं।
जोहार!
जय झारखंड!
सोरेन ने ईद-उल-फितर पर सभी को दिली मुबारकबाद दी। यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। रमज़ान के महीने में किए गए संयम, सेवा और इबादत हमें समाज में करुणा और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। आप सभी खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।
ईद मुबारक!
वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सरहुल पर्व पर शुभकामनाएं दी और लिखा, सरहुल के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, संस्कृति और आदिवासी परंपराओं का अद्भुत संगम है, जो हमें धरती, जल, जंगल और जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सरहुल आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 21 , 2026, 12:46 PM