मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज कमाई ने 145 करोड़ की कमाई कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ रूपये की कमाई की। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 145.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म की कमाई का मुख्य विवरण नीचे दिया गया है:
ओपनिंग डे कलेक्शन (भारत नेट): ₹145.55 करोड़ (इसमें ₹43 करोड़ पेड प्रिव्यू के शामिल हैं)।
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन (डे 1): ₹236 करोड़ से अधिक।
दूसरे दिन की कमाई (अनुमानित): शुक्रवार को फिल्म ने लगभग ₹80-82 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे दो दिनों का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹226-227 करोड़ के पार पहुंच गया है।
प्रमुख रिकॉर्ड: यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है और इसने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 21 , 2026, 09:16 AM