मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री संदीपा धर (Bollywood actress Sandeepa Dhar) ने अपनी आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'चुंबक' की शूटिंग के दौरान जानी-मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता से मिली एक बेहद खास सलाह के बारे में खुलकर बात की। संदीपा ने सेट पर हुई बातचीत को याद करते हुए बताया कि नीना का काम और किस्मत को लेकर नजरिया उन पर गहरा असर छोड़ गया।इस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, “नीना गुप्ता मुझसे अक्सर कहती हैं कि उन्होंने एक छोटी-सी स्टूडेंट फिल्म की थी, और उसी की वजह से उन्हें 'बधाई हो' मिली। वो कहती हैं कि कौन-सी फिल्म, कौन देखेगा और कहां देखेगा, कुछ नहीं कहा जा सकता। तुम्हारा काम एक एक्टर के तौर पर, बस काम करते रहना है और अच्छा काम करना है, ताकि कहीं न कहीं कोई तुम्हें देखे और सोचे कि शायद तुम किसी और प्रोजेक्ट के लिए सही हो।”
गौरतलब है कि अपने को-स्टार संदीपा धर को दी गई नीना गुप्ता की अनुभव और धैर्य से भरी यह सलाह, उनके अपने करियर सफर को भी दर्शाती है, जहां लगातार मेहनत और जुनून ने उन्हें 'बधाई हो' जैसी बड़ी सफलता दिलाई।हालांकि संदीपा के लिए इस सलाह का सार बेहद साफ है और वो है ,कि हमें नतीजों की बजाय अपने हुनर पर ध्यान देना चाहिए। विशेष रूप से तुरंत सफलता और पहचान की चाह रखनेवाले इस दौर में, “बस काम करते रहो” जैसी सीख बेहद प्रेरणादायक और जमीन से जोड़ने वाली है।
गौरतलब है कि संदीपा हाल ही में 'दो दीवाने सहर में, में नजर आई थीं, जहां उन्होंने मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक मजबूत और प्रभावशाली किरदार निभाया था। फिलहाल, संदीपा धर, नीना गुप्ता के साथ पहली बार 'चुंबक' में नज़र आनेवाले हैं। हालांकि शो से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन सेट पर दोनों के बीच हो रही ऐसी गहरी और प्रेरणादायक बातचीत ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।इसके अलावा अलग-अलग किरदारों में खुद को तलाश रही संदीपा धर के लिए नीना गुप्ता की यह सलाह उनके लिए एक मंत्र बन चुकी है, जो उन्हें खुद पर पर विश्वास रखने और सिनेमा में फैले अनिश्चित अवसरों को स्वीकार करने की प्रेरणा देती है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 21 , 2026, 08:58 AM