प्रतापगढ़ में मां बेटे की हत्या का पर्दाफाश,आरोपी गिरफ्तार!

Thu, Mar 19 , 2026, 09:36 PM

Source : Uni India

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में महिला व पुत्र की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुये मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या (Murder) में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर ली। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर (Deepak Bhukar) ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि 16 मार्च की रात ग्राम पारा हमीदपुर में शिवपति (42) और उसके पुत्र औरव (14) की हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों ने अपने पटीदारों पर संदेह व्यक्त करते हुये चार नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

उन्होने बताया कि जांच में नामजद अभियुक्त घटना में संलिप्त नहीं पाए गए बल्कि यह पता चला कि मृतका के रणबहादुर मौर्या (Ran Bahadur Maurya) निवासी ग्राम पारा हमीदपुर से तीन वर्ष से अवैध संबंध थे । घटना के समय मृतका वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, जिसे देख कर आरोपी आक्रोशित हो गया और कुदाल से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान मृतका का पुत्र, जो पास में सो रहा था, जाग गया और घटना देख ली, जिस पर अभियुक्त द्वारा उसकी भी हत्या कर दी गई । मौके से मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups