नयी दिल्ली। एयर इंडिया (air india) अपनी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के साथ पश्चिम एशिया (West Asia) के लिए गुरुवार 19 मार्च को 48 और इंडिगो 26 उड़ानों (48 and Indigo 26 flights) का परिचालन करेगी।
इनमें दुबई की उड़ानें भी शामिल हैं। दुबई (Dubai) में उड़ानें बंद रहने के बाद बुधवार अपराह्न चार बजे हवाई अड्डे को फिर से उड़ानों के लिए खोला गया है।
एयर इंडिया समूह ने बताया कि वह सऊदी अरब (Saudi Arabia) के जेद्दा से दिल्ली और मुंबई (Delhi and Mumbai) के लिए आज एक-एक नियमित उड़ानों का परिचालन करेगी जबकि रियाद से दिल्ली के लिए उसकी एक नियमित उड़ान उपलब्ध होगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस जेद्दा से बेंगलुरु, हैदराबाद और कोझिकोड़ के लिए एक-एक नियमित उड़ानों का परिचालन करेगी। ओमान की राजधानी मस्कट से दिल्ली, कोझिकोड़ और मुंबई के लिए एयरलाइंस की एक-एक उड़ान होगी।
विशेष उड़ानों में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली से दुबई के लिए एक-एक उड़ान चलायेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबु धाबी से बेंगलुरु, दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड़ और मुंबई के लिए उड़ानों की योजना है।
एयरलाइंस रस-अल-खैमा के लिए दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड़, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम् से तथा शारजाह से मेंगलुरु और मुंबई के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। वह रियाद से कोझिकोड़ के बीच भी एक उड़ान का परिचालन कर रही है।
इंडिगो ने आज के लिए कुल 26 उड़ानों की योजना बनायी है। वह दुबई से मुंबई के बीच एक उड़ान का परिचालन करेगी। इसके अलावा अबु धाबी, मस्कट, जेद्दा और मदीना के लिए उसकी उड़ानें उपलब्ध होंगी।
उल्लेखनीय है कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में स्थिति काफी गंभीर है और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित है। कई देशों के हवाई क्षेत्र अब भी पूरी तरह बंद हैं जबकि कई अन्य हवाई अड्डों से सीमित संख्या में उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 19 , 2026, 10:01 AM