मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सृष्टि आरंभ दिवस (वर्ष प्रतिपदा) एवं विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर “कोटि सूर्योपासना” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ (Collector Lokesh Kumar Jangid) ने किया। इस अवसर पर महापौर शारदा सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, सभापति राधारमण डंडोतिया, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम बी.एस. कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “सम्राट विक्रमादित्य” (Emperor Vikramaditya) पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही, जिसका मंचन वीमेंस नाट्य संस्था, ग्वालियर द्वारा किया गया। रंगकर्मी गीतांजलि गिरवाल के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, न्यायप्रियता और सांस्कृतिक योगदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। इस प्रस्तुति में संगीत संयोजन अभिषेक त्रिपाठी (Abhishek Tripathi) ने किया, जबकि लेखन एवं सह-निर्देशन प्रसन्न सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय का सहयोग रहा। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक धरोहर (Tradition and Historical Heritage) को जन-जन तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना रहा।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की वीरता और राष्ट्र गौरव भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने विक्रम संवत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और कलाकारों का सम्मान किया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 19 , 2026, 06:34 PM