Arrested : पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; हैंड-ग्रेनेड के साथ दो गिरफ्तार!

Wed, Mar 18 , 2026, 07:11 PM

Source : Uni India

बठिंडा। पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस (Counter Intelligence) बठिंडा ने बुधवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड-ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बूटा सिंह (Buta Singh) उर्फ गुरप्रीत सिंह (urpreet Sing) उर्फ गोपू (निवासी गिलवाली, फिरोजपुर) और हरमंदर सिंह उर्फ निक्का (निवासी मोथावाली, मोगा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद ग्रेनेड सीमा पार के तत्वों से जुड़ी एक अवैध सप्लाई-चेन का हिस्सा थे, जिनका उद्देश्य सीमावर्ती राज्य में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा को भंग करना था।

उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने और उनके संपर्कों (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज) को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।
एआईजी (सीआई) बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े दो गुर्गों ने हैंड-ग्रेनेड हासिल किए हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, सीआई बठिंडा ने अभियान चलाया और मोगा-फिरोजपुर रोड से दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। एआईजी ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस टीमों की इस मुस्तैदी ने एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल फाजिल्का में विस्फोटक अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ठाकुर अशोक

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups