छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली! येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी

Tue, Mar 17 , 2026, 12:59 PM

Source : Uni India

Chhattisgarh Weather Update :  छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी करते हुए आंधी-तूफान, तेज हवाएं (storms, strong winds) और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है। जारी चेतावनी के अनुसार, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के साथ ही राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, बलौदाबाजार, नारायणपुर और सुकमा जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups