चंडीगढ़। हरियाणा में होली का त्योहार (festival of Holi) पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। प्रदेश के गांवों और शहरों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं। ग्रामीण क्षेत्रों में देवर-भाभी की पारंपरिक कोड़ा मार होली आकर्षण का केंद्र रही। सोनीपत की रिहायशी सोसाइटियों में युवतियां संगीत पर नृत्य करती नजर आईं। गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया ने प्रस्तुति दी। गुरुग्राम के सेक्टर-29 में सिंगर शिवा चौधरी और मनकीरत औलख ने लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया।
हरियाणा के नूंह के राम मंदिर (Ram Temple) में महिलाओं ने लठमार होली खेली। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Nayab Saini) के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा करहोली की शुभकामनाएं दीं। हरियाणा लोकभवन में भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात (Police forces deployed) रहा। जिन लोगो द्वारा होली पर कानून व्यवस्था को भंग किया गया है उस पर प्रशासन ने हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 04 , 2026, 07:09 PM