Katz's Warning : इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ (Israeli Defense Minister Israel Katz) ने बुधवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान में नियुक्त ऐसा कोई भी नया नेता, जो उनके देश को नष्ट करने की योजनाओं को आगे बढ़ाएगा, उसे सीधा निशाना बनाया जायेगा। काट्ज़ ने सोशल मीडिया पर कहा कि इजरायल को नष्ट करने, दुनिया को धमकाने और ईरानी लोगों का दमन करने की योजना को जारी रखने के लिए नियुक्त किया गया कोई भी व्यक्ति उनके 'उन्मूलन का लक्ष्य' होगा। उन्होंने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका नाम क्या है या वह कहाँ छिपा है।"
काट्ज़ ने आगे कहा, "हम अपने अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर शासन की क्षमताओं को कुचलने के लिए पूरी ताकत से काम करना जारी रखेंगे। हम ऐसी परिस्थितियाँ पैदा करेंगे जिससे ईरानी लोग इस शासन को उखाड़ फेंकें और इसे बदल सकें।" यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव और तनाव अपने चरम पर है। काट्ज़ का यह बयान तब आया जब कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया कि 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने दिवंगत अली खमेनेई के पुत्र श्री मुजतबा खमेनेई को इस्लामिक गणराज्य का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 04 , 2026, 02:18 PM