Sunny Deol new action film: रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर तले सनी देओल स्टारर नई एक्शन फिल्म की शूटिंग हुई शुरू!

Wed, Mar 04 , 2026, 08:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: फिल्मकार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (filmmakers Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar) के बैनर तले सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर नई एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है। यह एक्शन थ्रिलर शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को शुरू हो गई है, और फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सनी देओल के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें ज्योतिका भी अहम रोल में हैं। 

सनी देओल ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए 2026 की गर्मियों की डेट्स दी हैं। इस फिल्म को बालाजी गणेश निर्देशित करेंगे और यह एक अलग तरह की एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े नाम पहली बार साथ आ रहे हैं। बालाजी गणेश चेन्नई के फिल्ममेकर हैं, जो लंबे समय तक मशहूर निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ सह निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। 

वह इस सस्पेंस थ्रिलर से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की है, जिसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगदॉस ने प्रोड्यूस किया है। इसके को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया, विशाल रामचंद्रानी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups