Gas Cylinder Blast: बोकारो के यूपी टेंट हाउस में भीषण आग, 20 गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो घर सहित कई दुकानें राख!

Tue, Mar 03 , 2026, 09:49 PM

Source : Uni India

बोकारो। झारखंड में बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के सिवानडीह आजाद नगर के बीच स्थित यू पी टेंट हाउस में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग (fire) ने भयानक रूप धारण कर लिया। टेंट हाउस में रखे 20 गैस से भरे सिलेंडर एक-एक करके धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास के दो घर और कई दुकानें जलकर राख हो गईं।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घटना में दो लोग बुरी तरह झुलस गए।दुकानदार गैस सिलेंडर भरकर डिलीवरी का कारोबार करता था। आग लगते ही सिलेंडरों के लगातार ब्लास्ट से आग की लपटें तेज हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही छह दमकल वाहन (Fire Engine) मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ पर काफी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

माराफारी थाना पुलिस, डीएसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर गैस सिलेंडरों की अवैध भंडारण की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने क्षेत्र खाली कर लिया, वरना बड़े हादसे का अंदेशा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups