मुंबई। बीते शनिवार को हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार, संगीतकार और गायक रवींद्र जैन (Lyricist, Composer and Singer Ravindra Jain) का 82 वां जन्मदिन (82nd birthday) मनाया गया। इस अवसर रविन्द्र जैन के चाहने वालों ने दादू के जन्मदिन पर एक संगीत सभा आयोजित की जिसमें उनके यादगार फिल्मी गानों और रामायण (songs and ramayana) की अमर संगीतमय कृतियों को गाकर उनके प्रशंसकों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर सतीश देहरा, पामेला जैन, रेखा राव, पूनम भारद्वाज, प्रेम प्रकाश दुबे, अभिजीत घोषाल, तरन्नुम मलिक, अभिनय जैन आदि ने दादू के चरणों में अपनी स्वरांजली अर्पित की। इस दौरान सुरेश तिवारी "यश" (Suresh Tiwari "Yash") ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। प्रबंधन में मोहम्मद अकरम फैज़ (मुन्ना) (Mohammad Akram Faiz (Munna)) का कार्य सराहनीय रहा। दादू की तरफ से उनके सुपुत्र आयुष्मान जैन (Son: Ayushman Jain) ने और दीदी दीप्ति जैन (Didi Deepti Jain) ने सबकी आवभगत कर प्रेम भरा आशीर्वाद दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 03 , 2026, 01:03 PM