अमृतसर में मादक पदार्थ, हथियार तस्करी के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Sat, Feb 28 , 2026, 03:01 PM

Source : Uni India

अमृतसर : पंजाब में अमृतसर आयुक्तालय पुलिस (Amritsar Commissionerate Police) ने शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा पार से संचालित होने वाले संगठित मादक पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी के दो मॉड्यूल्स (drug and illegal arms smuggling modules) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.438 किलोग्राम हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल, 34 कारतूस और 4500 (Drug money) बरामद की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों (Pakistan-based smugglers) के संपर्क में थे।

डीजीपी ने कहा कि हेरोइन और अवैध हथियारों को भारतीय क्षेत्र में तस्करी कर लाया जा रहा था और फिर एक सुव्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में वितरित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए इनके अगले और पिछले संपर्कों को खंगाल रही है। पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कायम है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Missile Attack on the Capital Tehran: UAE से लेकर अबू धाबी, कुवैत, कतर, बहरीन तक...ईरान ने 5 देशों पर मिसाइलें दागीं, आखिर हो क्या रहा है?
Explosions in Tehran: इज़राइल ने US के साथ बातचीत के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान पर किया हमला, उठा धुएं का गुबार; तेल अवीव जाने वाली सभी फ़्लाइट कैंसिल
देश प्रदेश की ताजा खबरें : कहीं खेत में काम कर ही महिला से लूट, तो कहीं विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जानें एक क्लिक में
 रांची की मेयर बनी रोशनी खलको, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, हजारीबाग में भाजपा बागी अरविंद राणा जीते
 पुड्डुचेरी, तमिलनाडु को मोदी का नजराना! कल करेंगे 7,100 करोड़ रुपये की रेल- सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups