Student Suicide: प्रयागराज में आईटीआई छात्र ने की आत्महत्या!

Fri, Feb 27 , 2026, 07:48 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को एक आईटीआई छात्र (ITI student) ने स्कूल परिसर के एक कमरे में तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के चक गौरी शंकर (Chak Gauri Shankar) गांव स्थित एक विद्यालय के कमरे में 22 वर्षीय साहिल शुक्ला का शव कुर्सी पर पड़ा मिला। उसके हाथ में तमंचा था और गोली सिर में फंसी हुई थी। घटना की जानकारी सुबह लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब स्कूल की दाई कमरे में पहुंची और युवक को खून से लथपथ देखा। उसने तत्काल विद्यालय संचालक को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह तथा सहायक पुलिस उपायुक्त (कौंधियारा) अब्दुस सलाम खान मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम (field unit team) ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। बताया गया कि साहिल लालपुर थाना क्षेत्र के गोबर गांव निवासी रेवती रमण शुक्ला का इकलौता पुत्र था। वह नैनी स्थित कॉटन मिल क्षेत्र में आईटीआई का कोर्स कर रहा था और घूरपुर क्षेत्र में अपने फूफा अनिल तिवारी के विद्यालय परिसर में रहकर उसकी देखरेख भी करता था।पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर मृतक का मोबाइल फोन भी मिला, जिस पर किसी की कॉल आ रही थी, लेकिन स्क्रीन टूटी होने के कारण तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups