Rail and Road Projects in Chennai: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी और तमिलनाडु के मदुरै (Union Territory of Puducherry and Madurai) में कुल 7,100 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं (rail and road infrastructure projects) का शुभारंभ करेंगे और मदुरै स्थित विवादित तिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे, जहां कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर हाल में विवाद हुआ था। राजस्थान और गुजरात के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी शनिवार रात लगभग नौ बजे चेन्नई पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वह कल पुड्डुचेरी जाएंगे, जहां लगभग 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
केंद्र शासित प्रदेश से श्री मोदी मदुरै के लिए रवाना होंगे, जहां लगभग दोपहर तीन बजे वह 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कल शाम लगभग शाम चार बजे प्रधानमंत्री मंदिर नगरी में स्थित में मुरुगन मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। यह भगवान मुरुगन के छह पवित्र निवासों में से एक है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि में श्री मोदी अवसंरचना, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सतत विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और शिलान्यास करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 28 , 2026, 12:21 PM