Government Transaction Bank Rules: सरकारी लेनदेन वाले बैंकों के लिए नियमावली जारी; जानिए नियमों की प्रमुख संकेतक!

Sat, Feb 28 , 2026, 09:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: लेखा महानियंत्रक टी.सी.ए. कल्याणी ने सरकारी लेनदेन करने वाले बैंकों के संचालन और दक्षता को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में सरकारी बैंक डैशबोर्ड और सरकारी बैंक नियमावली का शुभारंभ किया। सरकारी बैंक नियमावली बैंकों को सरकारी लेनदेन की प्रक्रिया के संबंध में एक व्यापक और मानक ढांचा प्रदान करती है। 

इसमें परिचालन प्रक्रियाओं, रिपोर्टिंग दायित्वों, मिलान की समय-सीमा और अनुपालन आवश्यकताओं को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसका उद्देश्य अस्पष्टता और परिचालन जोखिम को कम करना तथा सभी हितधारकों के बीच जवाबदेही को मजबूत करना है।सरकारी बैंक डैशबोर्ड सरकारी कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्यों की वास्तविक समय में डेटा-आधारित निगरानी की सुविधा प्रदान करता है।

प्रमुख संकेतक
यह प्रेषण की समय-सीमा, स्क्रॉल अनुपालन, मिलान स्थिति, लेनदेन की सफलता की दर और सेवा-स्तर के मानकों के पालन जैसे प्रमुख संकेतकों पर नजर रखता है। यह सक्रिय निगरानी और प्रदर्शन प्रबंधन की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव को रेखांकित करता है। इन पहलों के व्यापक दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए श्रीमती कल्याणी ने कहा कि ये सुधार एकसमान प्रक्रियाओं और वस्तुनिष्ठ मानकों को संस्थागत रूप देते हैं तथा साथ ही सार्वजनिक धन की सुरक्षा में साझा जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं।

उन्होंने बताया कि सुधारों के अगले चरण में गहन डिजिटल एकीकरण, मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों, उन्नत विश्लेषणात्मक क्षमताओं और संस्थागत क्षमता निर्माण पर फोकस किया जायेगा जिससे सरकारी बैंकिंग संचालन के पारितंत्र का और आधुनिकीकरण किया जा सकेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Missile Attack on the Capital Tehran: UAE से लेकर अबू धाबी, कुवैत, कतर, बहरीन तक...ईरान ने 5 देशों पर मिसाइलें दागीं, आखिर हो क्या रहा है?
Explosions in Tehran: इज़राइल ने US के साथ बातचीत के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान पर किया हमला, उठा धुएं का गुबार; तेल अवीव जाने वाली सभी फ़्लाइट कैंसिल
देश प्रदेश की ताजा खबरें : कहीं खेत में काम कर ही महिला से लूट, तो कहीं विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जानें एक क्लिक में
 रांची की मेयर बनी रोशनी खलको, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, हजारीबाग में भाजपा बागी अरविंद राणा जीते
 पुड्डुचेरी, तमिलनाडु को मोदी का नजराना! कल करेंगे 7,100 करोड़ रुपये की रेल- सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups