मोदी ने किया इजरायल का खुला बचाव! इजरायल की संसद में मोदी ने जो भी बात कही उसमें इजरायल का बचाव था :  जयराम रमेश

Thu, Feb 26 , 2026, 12:36 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Jairam Ramesh's Political Attack on Modi: कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने तेल अबीव में इजराइल की संसद (Israeli Parliament) में बुधवार को दिए अपने भाषण पूरी तरह से इजरायल का बचाव किया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को यहां एक बयान में कहा कि इजरायल की संसद कनेसेट में मोदी ने जो भी बात कही उसमें इजरायल का बचाव था। कांग्रेस मांग करती रही है कि इजरायली संसद में मोदी गाजा में हुये नरसंहार का मुद्दा (issue of the massacre in Gaza) भी उठाएं।

 रमेश ने कहा "कल कनेसेट में दिए गए अपने संबोधन में-जो उनके मेज़बान का खुला बचाव था। मोदी ने इस तथ्य पर ध्यान दिलाया कि जिस दिन उनका जन्म हुआ था, उसी दिन भारत ने इजरायल को एक नए राष्ट्र के रूप में मान्यता दी थी। कांग्रेस नेता ने इजरायल की स्थापना को लेकर विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि 13 जून 1947 को अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) ने इजरायल की स्थापना के विषय पर जवाहरलाल नेहरू को पत्र लिखा था। 

एक महीने बाद नेहरू ने आइंस्टीन को उसका उत्तर दिया। 5 नवंबर 1949 को दोनों की मुलाकात प्रिंसटन स्थित आइंस्टीन के घर पर हुई थी। नवंबर 1952 में आइंस्टीन को इजरायल के राष्ट्रपति पद का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। अप्रैल 1955 में उनके निधन से कुछ समय पहले, आइंस्टीन और नेहरू के बीच परमाणु विस्फोटों और हथियारों के मुद्दे पर पत्रों का आदान-प्रदान भी हुआ था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Ignoring Traffic Rules: छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: सगाई समारोह से लौट रही पिकअप खाई में गिरी,दो की मौत; गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी 35 घायल
बेंगलुरु के चिकपेट बाजार में लगी भीषण आग, 21 दुकानें जलकर खाक! करोड़ों की संपत्ति का नुकसान 
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन! प्रश्नकाल में हिरासत में मौतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, 66 बंदियों की मौत का खुलासा
Breaking News: देश प्रदेश की खबरें! भीलवाडा में खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवक घायल! चम्बा में मादक दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
CJI सूर्यकांत ने NCERT क्लास 8 की ‘ज्यूडिशियरी में करप्शन’ वाली किताब की आलोचना की, कहा, ‘किसी को भी ऐसा करने की इजाज़त नहीं देंगे…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups