Film Yadav Ji Ki Love Story: ना बदलेगा नाम, ना बैन होगी फिल्म; उच्चतम न्यायालय ने खारिज किया अर्ज! 

Thu, Feb 26 , 2026, 08:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' (Yadav Ji Ki Love Story) की रिलीज रोकने अथवा उसका टाइटल बदलने का निर्देश देने की मांग को लेकर पेश याचिका बुधवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुयान(Justices B.V. Nagarathna and Ujjal Bhuyan) की पीठ ने विश्व यादव परिषद अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी कि फिल्म का नाम यादव समुदाय को गलत तरीके से नहीं दिखाता है।

पीठ ने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहा है कि कोई टाइटल अपने आप में किसी समुदाय की बदनामी कैसे करता है। टाइटल में यादव समुदाय के खिलाफ कोई नकारात्मक शब्द या बात नहीं है। पीठ ने याचिका में उठाए गए डर को बेबुनियाद बताया। पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला फिल्म 'घूसखोर पंडित' से जुड़े पहले के मामले से अलग था। 

उस मामले में "घूसखोर" शब्द का मतलब भ्रष्ट था और इसका नकारात्मक मतलब था जबकि इस मामले में कम्युनिटी के नाम के साथ ऐसा कोई गलत शब्द नहीं जुड़ा है। याचिका में कहा गया था कि टाइटल से यादव समुदाय की इमेज खराब होगी और एक गलत सोच बनेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups