रामनगर। उत्तराखंड के देहरादून में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौटियाल (Education Ajay Kumar Nautiyal) के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद आज रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। रामनगर के लखनपुर चुंगी पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन (Protest) में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके समर्थकों ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में जाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की, जो अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि इस घटना ने भाजपा नेताओं के आचरण और संस्कारों (Youth Congress issues warning) को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी के साथ इस प्रकार की घटना न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है,बल्कि प्रदेश में बढ़ती अराजकता और गुंडागर्दी की ओर भी संकेत करती है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि एक उच्च पदस्थ अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है, युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले में तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक को पद से बर्खास्त किया जाए और निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को न्याय दिलाया जाए। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 22 , 2026, 04:09 PM