नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने एआई इंपैक्ट सम्मेलन (AI Impact Summit) में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन (protest) की आलोचना करते हुए कहा है कि यह षडयंत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के इशारे पर रचा गया था।
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आज राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जो किया है, उसका आक्रोश पूरे हिंदुस्तान के युवाओं में है।" उन्होंने कहा कि इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, जो युवा कांग्रेस के नेता हैं।
श्री पात्रा ने कहा कि ये छोटे कार्यकर्ता नहीं बल्कि बड़े पदों पर आसीन कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, "ये अफरातफरी में अंदर चले गये हों ऐसा नहीं है। इन्होंने पहले पंजीकरण करावाया। इन्हें क्यूआर कोड प्राप्त हुआ। ये एक इरादे के साथ अंदर गये।" उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता उल्टा टी-शर्ट पहन कर अंदर गये जिसमें दिख नहीं रहा था कि क्या लिखा है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के आवास पर उनकी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में यह योजना बनी और यह 'प्रयोग है, संयोग नहीं।'



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 20 , 2026, 06:28 PM