नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन (Vice President C.P. Radhakrishnan) ने कहा है कि एआई स्वास्थ्य सेवा (AI Healthcare), शिक्षा और शासन में परिवर्तन लाने वाला है और इससे वैश्विक परिदृश्य में जो बदलाव आएंगे उनसे अवसरों के नये द्वार खुलेंगे।
श्री राधाकृष्णन ने यह बात उपराष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को उनसे मिलने आये एआई शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) और प्रतिनिधियों के एक समूह से कही। उपराष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) के इस दौर में वैश्विक परिदृश्य में आ रहे बदलाव में नये अवसरों की विभिन्न संभावनाओं को लेकर विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि एआई जिस तरह से वैश्विक परिदृश्य को मौलिक रूप से बदल रहा है उससे नये-नये अवसर पैदा हो रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता भारत का बड़े पैमाने पर लाभ उठाने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार है। उन्होंने एक मजबूत और सहयोगात्मक एआई इकोसिस्टम के निर्माण में निरंतर सहयोग के लिए भारत एआई मिशन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
उपराष्ट्रपति से मिलने आये प्रतिनिधियों ने एआई शिखर सम्मेलन को व्यापकता और प्रभाव के लिहाज से शानदार बताया और कहा कि इसमें देश भर के उभरते हुए युवाओं की प्रतिभा, नवोन्मेषी विचार और दूरदर्शी समाधानों का जीवंत प्रदर्शन हुआ। उन्होंने व्यावहारिक और नागरिक-केंद्रित अनुप्रयोगों पर भी चर्चा की, जिनमें संसदीय कार्यवाही में एआई द्वारा संचालित एक साथ भाषा अनुवाद का उपयोग शामिल है जो शासन में सुलभता, दक्षता और समावेशिता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा सकता है।
राधाकृष्ण ने एआई की महत्ता बताते हुए कहा कि एआई सटीकता बढ़ाती है, काम को आसान बनाती है और समाज को व्यापक रूप से सार्थक लाभ पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक न केवल मौजूदा भूमिकाओं को बदलेगी बल्कि पूरी तरह से नए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। भारत द्वारा एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि एआई सटीकता बढ़ाती है, कार्यप्रवाह को सुगम बनाती है और समाज को व्यापक लाभ पहुंचाती है। उन्होंने समावेशी और जन-केंद्रित एआई दृष्टिकोण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और कहा कि जब भारत और उसके लोगों को सही अवसर और मंच दिए जाते हैं तो उनकी क्षमता असीमित होती है और आने वाले वर्ष देश के लिए निर्णायक और सफल साबित होंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 20 , 2026, 06:22 PM