Youth Congress Protest: इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी के खिलाफ लगाये नारे; कहा- सरकार एआई के नाम पर बच रही है

Fri, Feb 20 , 2026, 02:53 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

AI Impact Summit 2026 : भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं (Indian Youth Congress workers) ने यहां भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित इंडिया आर्टिफिशियल इंटेजीजेंस (एआई) इम्पैक्ट सम्मेलन (AI Impact Summit) के दौरान शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर देश की अस्मिता से समझौता करने का आरोप लगाते हुए उनके ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। युवा कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि सरकार एआई और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नाम पर देश के संसाधनों और डेटा सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवालों पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्मेलन को केवल प्रचार का माध्यम बनाया गया है, जबकि युवाओं की रोजगार, शिक्षा और तकनीकी पारदर्शिता से जुड़ी चिंताओं पर कोई ठोस चर्चा नहीं हो रही है।

उल्लेखनीय है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन को लेकर कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश कर रही है। लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय, इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन एक अव्यवस्थित जनसंपर्क तमाशा बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सम्मेलन में भारतीय डेटा को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है और चीन के उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups