Mohali Youth Murder Case : पंजाब में मोहाली के फेज-11 (Phase 11, Mohali,) में शनिवार को युवक की हत्या के मामले में मोहाली पुलिस (Mohali Police) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नाबालिगों सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (सिटी) दिलप्रीत सिंह ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित (special investigation team) कर विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गयी।
सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उनका रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल किये गये हथियारों और घटना के पीछे की साजिश के बारे में जानकारी जुटायी जाएगी। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लायी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 19 , 2026, 04:08 PM