India-Gulf Cooperation Council Talks: भारत-खाड़ी सहयोग परिषद के बीच मुक्त व्यापार वार्ता की मंगलवार को हुई औपचारिक शुरुआत!

Wed, Feb 25 , 2026, 08:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: भारत और खाड़ी क्षेत्र के छह प्रमुख सदस्यों के संघ खाड़ी सहयोग परिषद (जीएसीसी) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ाने को लेकर वार्ता के ‘संदर्भ की शर्तों’ पर दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को यहां एक साझा वक्तव्य पर हस्ताक्षर किये गये। संदर्भ की शर्तों में वार्ता के ‘विचारार्थ विषय’, उसकी रूपरेखा, उद्देश्य, सीमाएं, जिम्मेदारियां और अपेक्षित परिणाम शामिल होते हैं। 

साझा वक्तव्य पर हस्ताक्षर के लिए जीसीसी के महासचिव जसीम महम्मद अल बुदैवी नयी दिल्ली की यात्रा पर आये हैं। बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान तथा सऊदी अरब जैसे देशों और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सदस्यता वाली जीसीसी और भारत के बीच एमटीए वार्ता के लिए संदर्भ की शर्तों पर पांच फरवरी को हस्ताक्षर किये गये थे।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गल्फ जीसीसी के सेक्रेटरी जनरल, माननीय जसीम मोहम्मद अल बुदैवी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमने पांच फरवरी, 2026 को हस्ताक्षरित संदर्भ की शर्तों के आधार पर भारत -जीसीसी एफटीए के लिए सयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर किये थे, जिससे एक बड़े और आपसी फ़ायदे वाले समझौते के लिए बातचीत की औपचारिक शुरुआत हो गयी है। ”

गोयल ने इसी पोस्ट में कहा, “ यह (संयुक्त वक्तव्य) भारत और जीसीसके सदस्य देशों के बीच वस्तु के व्यापार, सीमा शुल्क संबंधी प्रक्रियाओं, सेवाओं , डिजिटल व्यापार, उन्नत प्रौद्योगिकी और निवेश प्रवाह को बेहतर बनाने सहित खास रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। ”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups