संजय लीला भंसाली आज मना रहे हैं अपना 63वां जन्मदिन, ये हैं वो 6 फिल्में जिन्होंने भंसाली को बनाया बॉलीवुड का दिग्गज डायरेक्टर

Tue, Feb 24 , 2026, 12:54 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Sanjay Leela Bhansali's films: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) आज 63 वर्ष के हो गये। 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत विदु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) के सहायक के तौर पर की। संजय लीला भंसाली का नाम बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में शुमार है जिनकी फिल्म बनने से पहले ही सुपरहिट होने की सौ फीसदी गारंटी रहती है। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिन्दा, 1942 ए लव स्टोरी और करीब में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर, सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी।

खामोशी
 'बाहों के दरमियां' गाने से खूब सुर्खियां बटोरने वाली संजय लीला भंसाली की बतौर डायरेक्टर दूसरी फिल्म 'खामोशी' साल 1996 में आई थी। इस फिल्म में सलमान खान, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के 'बाहों के दरमियां' गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसमें नाना पाटेकर और सीमा बिस्वास ने गूंगे-बहरे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली के डिरेक्शन की काफी तारीफ की गई थी। 

हम दिल दे चुके सनम 
वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।

देवदास
वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास का निर्देशन किया जिसमें शाहरूख खान ने देवदास की भूमिका निभायी। 'देवदास' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग ने लोगों को इंप्रेस किया तो वहीं पारो और चंद्रमुखी का किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया। इस फिल्म के गानों ने काफी सुर्खियां बटोरी जिसमें 'डोला रे डोला' गाना काफी फेमस हुआ था। देवदास में शाहरूख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकायें थी। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

ब्लैक
साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' मील का पत्थर साबित हुई। इसमें रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। यहां तक की इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

बाजीराव मस्तानी
 साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी।'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था बल्कि ताबड़तोड़ कमाई करके कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। 

पद्मावत
 इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका हैं। इसमें रणवीर और मलिक काफूर की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' की धमक से बॉक्स ऑफिस हिल गया है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और 281.78 करोड़ की कमाई अब तक कर चुकी है।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups